• इस विभाग की स्थापना मूलतः महालेखाकार कार्यालय की एक शाखा के रूप में वर्ष 1898 में की गयी थी। • 01 अप्रैल 1926 से इस विभाग को राज्य सरकार के वित्त विभाग के अधीन एक पूर्णकालिक विभाग के रूप में स्थापित किया गया। • वर्ष 1973 में इस विभाग के सर्वोच्च अधिकारी परीक्षक वर्तमान 'निदेशक को विभागाध्यक्ष घोषित किया गया। • वर्ष 1984 में विभाग को और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य विधान मण्डल द्वारा "उ०प्र० स्थानीय निधि लेखा परीक्षा अधिनियम 1984" का प्रख्यापन करते हुये पंचायतीराज सहित समस्त स्थानीय निकायों एवं राज्य अनुदानित संस्थाओं की लेखा परीक्षण का दायित्व इस विभाग को दिया गया। • वर्ष 2005 में उ०प्र० स्थानीय निधि लेखा परीक्षा नियमावली का प्रख्यापन किया गया जिससे कार्य प्रक्रिया को और प्रभावशाली बनाया गया।